नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हमें संविधान में निहित मूल्यों को मजबूत करना होगा। इसके लिए और भी सख्त कदम उठाने होंगे। तेजस्वी एसीबीएफ और ब्रिज इंडिया की ओर से लंदन में आयोजित आइडियाज फार इंडिया कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
![]() |
| Source :- Jagran |
तेजस्वी ने अपने संबोधन में अनिवासी और प्रवासी भारतीयों के साथ आने वाले वर्षों में भारत के भविष्य पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा नेता सीताराम येचुरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और राजद प्रवक्ता मनोज झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने शनिवार को बताया कि तेजस्वी 22 मई को विश्व प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कैंब्रिज साउथ एशिया फोरम के तत्वावधान में आयोजित भारत में विपक्ष की राजनीति का भविष्य विषय पर आयोजित परिचर्चा को भी संबोधित करेंगे।
रविवार को फिर संबोधित करेंगे तेजस्वी
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंदन गए हैं। बीते बुधवार को ही वह रवाना हुए हैं। रविवार को तेजस्वी फिर संबोधित करेंगे। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कैंब्रिज साउथ एशिया फोरम के तत्वावधान में आयोजित भारत में विपक्ष की राजनीति का भविष्य विषय पर अपनी बात रखेंगे। तेजस्वी की गैरमौजूदगी में शुक्रवार को पटना स्थित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआइ की टीम ने छापा मार दिया। मामला बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे की ग्रुप-डी बहाली में जमीन लेकर नौकरी देने का था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने राबड़ी आवास पर घंटों छापेमारी की। रात करीब आठ बजे सीबीआइ की टीम के जाने के दौरान भी आवास के बाहर भारी हंगामा हुआ। राजद कार्यकर्ताओं ने सीबीआइ के विरोध में जमकर नारे लगाए।


0 टिप्पणियाँ