संवाद सूत्र मधेपुरा जिला मुख्यालय के बीएन मंडल चौक पर शुक्रवार को भीम आर्मी तथा आयसा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 |
जागरण न्यूज डेस्क मधेपुरा
|
संवाद सूत्र, मधेपुरा : जिला मुख्यालय के बीएन मंडल चौक पर शुक्रवार को भीम आर्मी तथा आयसा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पुतला दहन भी किया गया। मौके पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि 11 मार्च 2022 को श्रीपुर डीह टोला वार्ड संख्या पांच के बालम गढि़या में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के एचएम चंद्रिका कुमारी की चार पहिया वाहन से निर्मम हत्या कर दी गई थी। लगभग तीन माह बीतने के बावजूद भी आज तक नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उसी के विरोध में भीम आर्मी तथा आयशा के द्वारा मधेपुरा पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया। इतना ही नहीं बीते चार दिनों से संजीव कुमार पासवान आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। लेकिन प्रशासन कोई सुध लेने भी नहीं आया है। पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण जिले में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। कहीं दिन में ही गोलियों के गड़गड़ाहट से गांव कांप रहा है तो कहीं दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही साथ आयशा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंभू क्रांति ने बताया कि अपराधियों को लगाम लगाने में मधेपुरा पुलिस पूर्णत विफल साबित हुई है। आयशा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली ने कहा कि निश्चित तौर पर मधेपुरा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।पुलिस शराब खोजने में व्यस्त है। अपराधी अपने घटना को अंजाम देने में व्यस्त हैं। मौके पर ओम प्रकाश कुमार, रंभू पासवान, पवन पासवान, संजय कुमार, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, तेज नारायण पासवान, संतोष पासवान, पिटू कुमार, दीपक कुमार, नरेश कुमार, सुधीर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।जागरण न्यूज डेस्क मधेपुरा
0 टिप्पणियाँ