कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज ईडी की पूछताछ खत्म हो गई है। वे मंगलवार सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थीं। यहां उनसे दो राउंड की पूछताछ हुई। पहले राउंड में सोनिया गांधी से दोपहर 1.30 बजे तक पूछताछ चली। लंच के बाद सोनिया गांधी करीब 3.30 बजे फिर से ईडी दफ्तर पहुंचीं, यहां उनसे करीब 7 बजे तक पूछताछ हुई। ईडी ने सोनिया गांधी को कल फिर पेश होने के लिए कहा है।
![]() |
| Sonia Gandhi With Priyanka Gandhi |
दूसरी ओर पूछताछ के खिलाफ पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस यूथ अध्यक्ष के बाल खींचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को पकड़कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया।
![]() |
| Congress Former President |
![]() |
| दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस के 50 सांसदों को हिरासत में ले लिया। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म होने पर पुलिस ने राहुल गांधी को रिहा कर दिया। |
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हालांकि दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए।
News Source :- Bhaskar.com






0 टिप्पणियाँ