माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने पार्टी आलाकमान से कहा है कि वह चार मंत्री पद की मांग करें।
![]() |
| File image |
वहीं कैबिनेट गठन को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह फैसला आलाकमान पर है कि वह किसको मंत्री बनाते हैं। प्रतिमा दास ने कहा, “जहां तक मंत्री पद के बंटवारे का सवाल है, कांग्रेस नेताओं को यह फैसला पार्टी के शीर्ष अधिकारियों पर छोड़ देना चाहिए। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को बोलने का अधिकार है और पार्टी आलाकमान घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और वे अंतिम फैसला करेंगे।”
बता दें कि पीटीआई न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि नीतीश कुमार ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी कहा आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली में है और शाम 5:30 बजे बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में यह तय होगा कि कांग्रेस को राज्य में कितना मंत्री पद मिलेगा। वहीं तेजस्वी यादव अपने पिता से भी आरजेडी के हिस्से के मंत्री पद को लेकर चर्चा कर चुके हैं। लालू यादव भी खराब स्वास्थ के कारण दिल्ली में रहते हैं। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।


0 टिप्पणियाँ