अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट से जुड़े विवाद अभी थमते नज़र नहीं आ रहे हैं। अभिनेता के खिलाफ मंगलवार को उनके नग्न फोटोशूट के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी।  

'83' फेम रणवीर के इस शूट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस और ग्लैमर के लिए उनका समर्थन किया, वहीं कई लोग फोटोशूट के विरोध में सड़कों पर उतर आए। अब इस पूरे विवाद में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी एंट्री मारी है। फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर के खिलाफ हो रहे विरोध और एफआईआर को बेवकूफी बताया है।



विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर को बताया 'रूढ़िवादी'

मीडिया को दिए अपने बयान में, लोकप्रिय फिल्म निर्माता ने रणवीर के फोटोशूट पर टिप्पणी की और कहा कि विरोध केवल समाज में पिछड़ी सोच का प्रतिनिधित्व करता है। निर्देशक ने कहा कि रणवीर के फोटोशूट में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह मानव शरीर के उत्सव का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है।एक चैनल से अग्निहोत्री ने कहा, "यह एफआईआर एक बहुत ही मूर्खतापूर्ण काम है। ये एक ऐसा मनोरंजक मामला है जो बिना वजह लोगों का ध्यान खींच रहा है। एफआईआर में लिखा है कि महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है। अब बताओ, जब महिलाओं की इतनी नग्न तस्वीरें होती हैं, तो क्या इससे पुरुषों की भावनाएं आहत होती हैं?”



निर्देशक, जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए जान से मारने की धमकी मिली है, ने कहा कि एफआईआर में जो लिखा है वह पूरी तरह से 'बेवकूफीपूर्ण' है और इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि फोटोशूट पर आपत्ति करना रूढ़िवादी मानसिकता को दर्शाता है।


Advertisement 

अपने बयान में अग्निहोत्री ने कहा, "यह एक ऐसा मूर्खतापूर्ण तर्क है। हमारी संस्कृति में मानव शरीर की हमेशा से ही सराहना की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है। इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। यह बहुत रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है जिसका मैं समर्थन नहीं करता।"

इससे पहले, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स रणवीर के समर्थन में सामने चुके हैं। बता दें कि अभिनेता को बर्ट रेनॉल्ड्स की नकल करते देखा जा सकता है, जिन्होंने वर्षों पहले कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका के लिए इसी तरह का नग्न शूट किया था।



फोटोशूट में न्यूड पोज देने पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी 


मुंबई पुलिस के पास अपनी शिकायत में, एक महिला संगठन ने लिखा है कि फोटोशूट ने 'महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई' और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रणवीर हालांकि बेफिक्र रहे। सोमवार की शाम वह कुर्ता-पायजामा और जवाहर जैकेट में 'पूरी तरह से ढके' एक अवॉर्ड शो में पहुंचे।

फोटोशूट के दौरान एक अखबार के साथ अपने साक्षात्कार में, रणवीर ने कहा कि वह एक एक्सपेरिमेंट फेज़ में है जहां वह अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं और शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी सीमा को देखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह काम के लिए बहुत भूखे हैं और उन्हें 'जीवन के बारे में FOMO' मिला है।