चिंता की बात इसलिए भी है क्यूंकि बिहार में फिलहाल इसके जांच की कोई सुविधा नहीं है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल लेकर पुणे भेज दिया है, जहां उसकी जांच की जाएगी. गौरतलब है कि बिहार में मंकीपॉक्स का खतरा अब बढ़ने लगा है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग भी हुई थी.
पटना में मंकीपॉक्स की एक संदिग्ध महिला मरीज़ पाई गई है, जो खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली की रहने वाली है. दरअसल, पहले महिला को बुखार आया और बाद में उसके हाथ में जुलपती जैसा हुआ. विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर और पीएमसीएच के विशेषज्ञों ने उसके सैंपल ले लिए. स्वास्थ विभाग के अधिकारीयों की मानें तो ये मंकिपॉक्स का मामला नहीं है.
वहीं, नालंदा जिले के राजगीर में एक युवक को भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध पाया गया है. उसका भी सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जा रहा है. रिपोर्ट 4-5 दिन में आएगी. राज्य में मंकीपॉक्स के बढ़ते दहशत को देखते हुए अब अलर्ट जारी कर दिया गया है.
Source:- Livecities.in



0 टिप्पणियाँ