जीनियस टीचिंग पॉइंट की तस्वीरें

 न्यूज़ डेस्क मधेपुरा :- सोमवार को मुरहो के मंडल पथ स्थित जीनियस टीचिंग पॉइंट में बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया । 

Advertisement

इस मौके पर जीनियस टीचिंग पॉइंट के संचालक ललित कुमार यादव ने केक काटा और बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही साथ उन्होंने बच्चों के बीच अपना विचार भी रखा और उन्हें सही रास्ते पर चलने का सलाह दिया । इस कार्यक्रम में सहायक शिक्षक नीतीश कुमार, ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार, हरिओम कुमार, चंद्र किशोर कुमार के साथ-साथ जीनियस टीचिंग पॉइंट परिवार के सभी सदस्य उपस्थिति रहे कार्यक्रम स्थल पर कई मुख्य अतिथि भी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में योगेंद्र हाई स्कूल में सबसे उच्च अंक प्राप्त करने वाला जीनियस टीचिंग पॉइंट का पूर्व छात्र सूरज कुमार भी उपस्थित रहा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वर्ग दसम और नवम के नवल,लक्ष्य,अभिषेक ने भी अपना अहम योगदान दिया और पूरे कार्यक्रम को संचालित करने में काफी मदत किया ।