JDU के प्रवक्ता निखिल मंडल ने हाल ही में पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दो चार लाइन का इस्तीफा पत्र पार्टी आलाकमान को लिखा है ।

Nikhil Mandal Resignation Letter
जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निखिल मंडल भाजपा का दामन थाम सकते हैं । निखिल मंडल जदयू के कद्दावर और बहुत ही पुराने नेताओं में से एक है । वह मधेपुरा विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं हालांकि वह चुनाव हार गए थे । मधेपुरा विधानसभा से ही उनके पिता मनिन्द्र कुमार मंडल भी विधायक रह चुके हैं । कहा जा रहा है कि निखिल मंडल पार्टी आलाकमान से इसलिए नाराज है क्योंकि पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाने के प्रस्ताव को माना निखिल मंडल इस प्रस्ताव से नाराज इसलिए बताए जा रहे हैं क्योंकि मधेपुरा विधानसभा से उनको हराने वाले राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव है ।
बहुत से लोग कहते हैं कि निखिल मंडल जनता दल यूनाइटेड के लिए बहुत ही समर्पित रहे हैं कुछ लोगों का मानना है कि वह जनता दल यूनाइटेड नहीं छोड़ेंगे लेकिन राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि वो जनता दल यूनाइटेड छोड़कर के भाजपा का दामन थाम सकते हैं । चूँकि निखिल मंडल ने इस मुद्दे पर कोई भी मीडिया को इंटरव्यू नहीं दिया है इसलिए यह कहना मुश्किल है की वो आगे चलकर के क्या करने वाले है ।
न्यूज़ डेस्क मधेपुरा ।
0 टिप्पणियाँ