पटना: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 9 से 21 सितंबर के बीच होगी. लेकिन इस बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की संवेदनहीनता सामने आई है और अभी तक अभ्यर्थियों को एडमिटकार्ड नहीं दिया गया है. अब परीक्षा शुरू होने के 6 दिन पहले यानि आज एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.  

बीएसईबी आज एडमिट कार्ड जारी करेगी. इसे http://bsebstet2019.in/ पर क्लिक कर डाउनलोड किया जा सकेगा. बीएसईबी ने कल से एडमिट कार्ड मिलने का बीएसईबी ने दावा किया है.

आपको बता दें कि 2 लाख 40 हजार से अधिक छात्र और छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना है. यहां तक कि बिहार के बाहर के छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होना है. दरअसल, ये परीक्षा इसी साल 28 जनवरी को ली गई थी. लेकिन परीक्षा के दौरान हुए कदाचार के कारण एसटीइटी परीक्षा रद्द कर दी गई.

अब 9 सितंबर से लेकर 21 सितंबर के बीच एसटीइटी परीक्षा होगी. राज्य में 8 साल बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह और उम्मीद थी. लेकिन पहले लॉकडाउन (Lockdown),बाढ़ (Flood) और कोरोना (Corona) की मार ने इस उत्साह पर पानी फेर दिया. और अब बीएसईबी की संवेदनहीनता ने छात्रों को मुश्किल में डाल दिया है. 

बिहार में एसटीइटी परीक्षा क्लास 9 से 10 और क्लास 11 से 12 के लिए आयोजित होगी. पेपर -1 में अंग्रेजी गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, संस्कृति सहित दूसरे विषयों के लिए 25 हजार 270 सीटों पदों पर परीक्षा होगी.

बिहार STET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
आधिकारिक साइट bsebstet2019.in पर जाएं.
होम पेज पर बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2020 पर क्लिक करें.
एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करनी होगी.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर  दिखेगा.

एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे अपने कंप्यूटर में सेव कर लें.