 |
| आयोजन की विजेता टीम ( मधेपुरा 3 टीम ) |
प्रमंडल स्तरीय क्विज का आयोजन स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय में शनिवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में सुप्रामेंटल फाउंडेशन के द्वारा किया गया | इस आयोजन में कोसी प्रमंडल के तीनों जिले से 7 टीमों ने भाग लिया | कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कोसी प्रमंडल जगतपति चौधरी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शाखा रजनीश कुमार झा एवं पीएलसी सचिव कुमार विक्रमादित्य ने संयुक्त रूप से किया | सुप्रमेंटल फाउंडेशन के क्विज मास्टर राजेश ने बहुत ही सुंदर तरीके से प्रतियोगिता को संपन्न कराया | क्विज मे ऑडियो एवं वीडियो सत्र का भी आयोजन किया गया । जिसका बच्चों एवं छात्रों ने जमकर लुफ्त उठाया । इस आयोजन में राजनीति,विज्ञान,इतिहास,भूगोल,खेल,गणित,वर्तमान से संबंधित प्रश्न भी छात्रों से पूछे गए । कई बच्चों के लिए इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लेना उनका प्रथम अनुभव था । मंच संचालन करते हुए पीएलसी सचिव कुमार विक्रमादित्य ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास होता है बच्चे नई बातों को सीखने के लिए प्रेरित होते हैं । अंत में जब आयोजन संपन्न हुआ और रिजल्ट की घोषणा हुई तब मधेपुरा 3 नाम की टीम इस आयोजन की विजेता बनी । इस टीम में 4 विद्यार्थी थे । लक्ष्य राज ( योगेंद्र हाई स्कूल मुरहो ), अंशुमान कुमार ( योगेंद्र हाई स्कूल मुरहो ),मौसम कुमार एवं मेघा कुमारी शामिल थी ।
 |
| Advertisement |
0 टिप्पणियाँ