![]() |
| Pappu Yadav Jap Chief |
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी और सभी सांसदों के साथ बर्ताव किया गया, महंगाई, जीएसटी, अग्निवीर और सीतारमण ने जो बयान दिया स्विस बैंक में भारत के कितने पैसे हैं, सरकार को नहीं मालूम कि यह सब देश में उत्पन्न हो रहे खतरे की घंटी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सांसदों के साथ जो हुआ है उसको लेकर निरंकुश सरकार के खिलाफ डेरा डालो घेरा डालो के साथ 15 से 20 अगस्त के बीच पटना में गवर्नर हाउस का घेराव किया जाएगा. सितंबर के पहले सप्ताह से हर दिन 15 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी. महात्मा गांधी की धरती चंपारण से अपराध को पूरी तरह खत्म करने के लिए हमारी पार्टी भूख हड़ताल पर बैठेगी.
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर इतने दमन के बाद भी एक ट्वीट तक नहीं किया गया और ये उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस इनके लिए खड़ी हो. ये फॉलो करते हैं पीएम मोदी को और उनकी सलाह मानते हैं. ये विपक्ष नहीं बीजेपी पार्ट टू है. पप्पू यादव ने तंज कसते हुए विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी का विलय नरेंद्र मोदी के साथ कर लेना चाहिए क्योंकि आप अघोषित बीजेपी हो चुके हैं. हर बात में नरेंद्र मोदी को फॉलो करते हैं.


0 टिप्पणियाँ